
Tamil Nadu तमिलनाडु : तिरुचेंदूर से तंजावुर की ओर जा रहे जिला न्यायाधीश की कार सामने चल रहे टिपर ट्रक से टकराने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बुधवार सुबह इनोवा कार में सवार होकर तंजावुर से तिरुचेंदूर जा रहे तंजावुर जिला न्यायाधीश पूर्णा जया आनंद, अधिवक्ता धनंजय रामचंद्रन, न्यायालय कर्मचारी वासु रामनाथन, श्रीधर कुमार, उदयसूर्या और सुरक्षा पुलिसकर्मी नवीन कुमार समेत छह लोग कार से जा रहे थे। थूथुकुडी-मदुरै राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेलाकरंथी बाईपास पर यात्रा करते समय इनोवा कार का चालक नियंत्रण खो बैठा और सामने चल रहे टिपर ट्रक से टकरा गया। इसमें कार में सवार चार लोगों अधिवक्ता धनंजय रामचंद्रन, पुलिसकर्मी नवीन कुमार, न्यायालय कर्मचारी श्रीधर कुमार और वासु रामनाथन की मौके पर ही मौत हो गई। जिला न्यायाधीश पूर्णा जया आनंद और न्यायालय कर्मचारी उदयसूर्या गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में घायल हुए न्यायाधीश पूर्णा जया आनंद और एक न्यायालय कर्मचारी को बचाकर थूथुकुडी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अरुप्पुकोट्टई सरकारी अस्पताल भेज दिए गए। इस दुर्घटना के संबंध में विलाथिकुलम डीएसपी अशोकन, विलाथिकुलम जिला न्यायालय और न्यायिक मध्यस्थ न्यायाधीश ज्ञान जेरिथा फ्लावर, कोविलपट्टी आरडीओ गिरिजा, मोटर इंस्पेक्टर फेलिक्स मासिलामणि और अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर जांच की।





