तमिलनाडू

पटाखा उत्पादन इकाई में आग लगने से 3 लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

Deepa Sahu
23 Jun 2022 3:52 PM IST
पटाखा उत्पादन इकाई में आग लगने से 3 लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती
x
तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के एम पुथुर गांव में पटाखा उत्पादन इकाई में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अस्पताल में भर्ती हैं।

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के एम पुथुर गांव में पटाखा उत्पादन इकाई में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अस्पताल में भर्ती हैं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।



तमिलनाडु में चौबीस घंटों के भीतर पटाखा फैक्ट्री या दुकान में आग लगने की यह दूसरी घटना है। बुधवार को दिंडीगुल जिले में एक पटाखा दुकान में आग लग गई थी। हादसा जिला कलक्टर कार्यालय के सामने चेन्नामनायकनपट्टी के अरुणाचलम नगर स्थित अर्जुन फायरक्रैकर्स नामक पटाखा दुकान में हुआ। इस हादसे में एक युवक की मौत हुई। साथ ही व्यापारी का लाखों रुपये का नुकसान हो गया।


Next Story