राज्य

महिला के अवैध संबंधों के शक में युवक ने पत्नी पर तवे से ताबड़तोड़ वार करके उसे मौत के घाट उतारा

Teja
1 July 2022 9:16 PM IST
महिला के अवैध संबंधों के शक में युवक ने पत्नी पर तवे से ताबड़तोड़ वार करके उसे मौत के घाट उतारा
x
पत्नी को मौत के घाट उतारा

दिल्ली में दक्षिण-पूर्व जिले के जैतपुर इलाके में बुधवार सुबह एक व्यक्ति ने तवे से ताबड़तोड़ वार करके पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने तवे से पत्नी के सिर पर 10 से ज्यादा बार वार किए थे। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। जैतपुर थाना पुलिस हत्या का मामला दर्जकर आरोपी पति की तलाश कर रही है। पति की तलाश के लिए पुलिस की टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ई-ब्लाक जैतपुर निवासी हसीना (30) को सफदरजंग अस्पताल में मृत हालत में ले जाने की सूचना 29 जून को मिली थी। सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता लगा कि महिला को शाकिर (फूफा) बुधवार सुबह दस बजे मृत हालत में अस्पताल लेकर गया था। पुलिस ने हसीना के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
महिला के अवैध संबंधों के शक में रोज होता था दोनों में झगड़ा
पुलिस को जांच में पता लगा कि मूलरूप से बक्सर, बिहार निवासी सैयद पत्नी हसीना के साथ ई-ब्लाक, जैतपुर में रहता है। दोनों के चार बच्चे हैं। सैयद मजूदरी करता है। आरोपी हसीना पर संदेह करता था कि उसके किसी दूसरे पुरुष से अवैध संबंध है। इस बात पर दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था।बुधवार सुबह भी दोनों में झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में सैयद ने हसीना के सिर पर तवे से हमला कर दिया। आरोपी ने एक के बाद एक हसीना पर कई वार किए, जिससे वह अचेत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला के बेटे रेहान ने इसकी सूचना शाकिर को दे दी। इसके बाद शाकिर हसीना को घायलावस्था में सफदरजंग अस्पताल ले गया था।




Next Story