राज्य

सुशांत सिन्हा ने कांग्रेस नेता से पुछा सवाल, प्रियंका गांधी कहां से चुनाव लड़ेंगीं

Admin Delhi 1
13 Jan 2022 7:45 AM GMT
सुशांत सिन्हा ने कांग्रेस नेता से पुछा सवाल, प्रियंका गांधी कहां से चुनाव लड़ेंगीं
x

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनैतिक दल सत्ता पाने के लिए जोर आजमाइश करने में लग गए हैं। इसी मुद्दे को लेकर एक समाचार चैनल पर डिबेट हो रही थी। जिसमें एंकर ने कांग्रेस नेता वरुण से पूछा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कहां से चुनाव लड़ेंगीं? इस सवाल पर कांग्रेस नेता ने ऐसा जवाब दिया कि एंकर हंस पड़े।

दरअसल यह डिबेट टाइम्स नाउ नवभारत चैनल के कार्यक्रम 'राष्ट्रवाद' में हो रही थी। जिसमें एंकर सुशांत सिन्हा ने कांग्रेस नेता पूछा, " प्रियंका वाड्रा कहां से चुनाव लड़ेंगी इस बात का जवाब दीजिए?" कांग्रेस नेता ने जवाब दिया – प्रियंका गांधी कहां से चुनाव लड़ेंगीं इसको लेकर पार्टी ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। मुझे नहीं लगता है कि वह इतना छोटा चुनाव नहीं लड़ने वाली हैं। वह राष्ट्रीय स्तर के नेता है इतना छोटा सा चुनाव क्यों लड़ेंगीं।


कांग्रेस नेता का जवाब सुन एंकर हंसने लगे। जिस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि विधायक का चुनाव है। उन्हें लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहिए। एंकर ने वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी से पूछा कि क्या यह इतना छोटा चुनाव है, जिसमें प्रियंका गांधी को लड़ना ही नहीं चाहिए? इसके जवाब में हर्षवर्धन त्रिपाठी ने कांग्रेस नेता पर चुटकी लेते हुए कहा कि आप कहीं और जाने की तैयारी में तो नहीं है क्योंकि कांग्रेस प्रवक्ता के तौर पर आप कम बोल रहे हैं।

एंकर ने बीजेपी प्रवक्ता अपराजिता से यह सवाल पूछा कि प्रियंका गांधी छोटा-मोटा चुनाव नहीं लड़ती हैं। इस पर आप क्या जवाब देंगी? बीजेपी प्रवक्ता ने कहा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें एक बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेता बताया था। इन्हें अगर उत्तर प्रदेश छोटा लगता है तो यह इनकी मानसिकता को दिखाता है।

इसी बीच कांग्रेस नेता कुछ बोलने लगे तो एंकर सुशांत सिन्हा ने उनसे कहा कि, " इस देश में एक मुखिया का भी चुनाव हो तो वह लोकतंत्र है। वह भी लोगों की भावना से जुड़ा होता है। इसको लेकर ये कहना कि प्रियंका गांधी इतना छोटा-मोटा चुनाव नहीं लड़ेंगी तो यह उत्तर प्रदेश के लोगों का अपमान क्यों नहीं होगा? जानकारी के लिए बता दें कि यूपी चुनाव से पहले कई नेता दल बदलने में भी लगते हुए हैं। जिससे पार्टियों की चिंता भी बढ़ रही है।

Next Story