राज्य

अजीबोगरीब मामला: दोस्त की माँ से प्यार फिर शादी और उसके बाद दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Teja
7 July 2022 3:49 PM GMT
अजीबोगरीब मामला: दोस्त की माँ से प्यार फिर शादी और उसके बाद दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
x
अजीबोगरीब मामला आरोपी गिरफ्तार

पहले दोस्त की माँ से प्यार से प्यार फिर शादी और उसके बाद दुष्कर्म के मामले में युवक को गिरफ्तार किया है। यह बेहद ही अजीबोगरीब मामला जांजगीर के कोतवाली क्षेत्र का है। आरोपी युवक महिला के घर किरायेदार बनकर आया था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और बात शारीरिक सम्बन्ध से मांग भरने तक पहुंच गई।जानकारी के अनुसार जांजगीर में रहने वाली महिला की अपने पति से अनबन रहती थी। उनके दो बच्चे हैं, 19 साल का लड़का और 16 साल की लड़की। बेटा शराब की दुकान में काम करता है। उसी दुकान में खोखसा निवासी रविकांत शर्मा भी काम करता था।

महिला के बेटे और रविकांत में दोस्ती थी। दोस्त से परिवार के बारे में पता चला और फिर उसकी मां और रविकांत में बातचीत शुरू हो गई। इसी बीच दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इस दौरान दोनों के बीच संबंध भी बने। लड़के के दोस्त को इसका पता चला तो उसके सामने महिला की मांग भर दी, लेकिन फिर युवक ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। इसका पता महिला को चला तो वह थाने पहुंच गई।महिला का आरोप है कि उसे रविकांत के किसी अन्य लड़की से रिश्ते के बारे में पता चला था। उसने तब भी रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन रविकांत ने उसके बेटे की हत्या कर खुदकुशी की धमकी दी। साथ ही दोनों के बीच बने संबंधों की फोटो वायरल करने को लेकर धमकाया। इससे वह डर गई, लेकिन जब रविकांत ने दूसरी लड़की से शादी कर ली तो अब वह थाने आई है। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को रविकांत को गिरफ्तार कर लिया है।

.



Next Story