राज्य

सड़क दुर्घटना में फौजी की मौत

Soni
23 Feb 2022 11:49 AM IST
सड़क दुर्घटना में फौजी की मौत
x

बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव तोली निवासी नरेश कुमार शर्मा उर्फ सोनू फौजी का नगर से घर लौटते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। फौजी की बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच हुई भिड़ंत में उनकी मौत हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस फौजी को अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। फौजी की मौत से घर में मातम पसर गया है।जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव तोली निवासी भिककनलाल शर्मा के पुत्र नरेश कुमार शर्मा उर्फ सोनू भारतीय सेना में तैनात था। मंगलवार शाम को नरेश कुमार शर्मा नगर में किसी काम से आया था। रात करीब नौ बजे अपने काम को निपटाकर वापस अपने गांव तोली जा रहा था। तोली मोड़ से पहले दूसरी तरफ से आ रहे गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। भिककनलाल शर्मा के छोटे बेटे अमोल शर्मा की भी दो माह पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Story