सिक्किम

देश के इन राज्यों में अभी भी जारी है सर्दी का सितम, 3-5 डिग्री लुढ़का पारा

Kunti Dhruw
22 Feb 2022 4:44 AM GMT
देश के इन राज्यों में अभी भी जारी है सर्दी का सितम, 3-5 डिग्री लुढ़का पारा
x
विदर्भ के कुछ स्थानों पर और पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

विदर्भ के कुछ स्थानों पर और पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। झारखंड में अधिकांश स्थानों पर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, असम, मेघालय और तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवती इलाके में घना कोहरा तथा सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके में सामेवार को सुबह 08.30 बजे हल्के से मध्यम कोहरे का असर रहा। रात का तापमान पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। केरल और माहे में कुछ स्थानों पर, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
देश के मैदानी इलाकों में लुधियाना (पंजाब) में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्दवान और कोलकाता में 50 मीटर, हल्दिया में 200 मीटर, शिलांग में 500 मीटर की ²श्यता दर्ज की गयी। पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अधिकांश स्थानों पर, असम और मेघालय में कई स्थानों पर, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम में कुछ स्थानों पर, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश हुयी या गरज के साथ छींटे पड़े।
झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात , सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।
Next Story