सिक्किम

त्रिपक्षीय समझौते के हस्ताक्षरकर्ता TT Lepcha का निधन, 2 बार रहे विधायक

Kajal Dubey
3 Jun 2022 12:27 AM IST
त्रिपक्षीय समझौते के हस्ताक्षरकर्ता TT Lepcha का निधन, 2 बार रहे विधायक
x
पढ़े पूरी खबर
गंगटोक। साल 1973 के ऐतिहासिक सिक्किम त्रिपक्षीय समझौते के हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक TT Lepcha का उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। लेप्चा लाचेन मंगशिला निर्वाचन क्षेत्र से 2 बार विधायक रह चुके हैं। राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा 'मैं पूर्व विधायक के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। शोक संतप्त परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।'
उन्होंने कहा कि यह वर्ष उस साल 8 मई को हुए त्रिपक्षीय समझौते का स्वर्ण जयंती वर्ष है। भारत सरकार, सिक्किम के तत्कालीन चोग्याल साम्राज्य और तीन राजनीतिक दलों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस समझौते के आधार पर सिक्किम का 26 अप्रैल, 1975 को भारत में विलय हुआ था।
Next Story