सिक्किम

सिक्किम में 5 अक्टूबर से शुरू होगा गवर्नर गोल्ड कप का रोमांच

nidhi
1 Oct 2026 3:55 PM IST
सिक्किम में 5 अक्टूबर से शुरू होगा गवर्नर गोल्ड कप का रोमांच
x
गवर्नर गोल्ड कप के मुकाबले

गंगटोक: सिक्किम के प्रतिष्ठित 42वें ऑल इंडिया गवर्नर गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर 2026 से होगा। सभी मुकाबले गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में खेले जाएंगे और टूर्नामेंट का फाइनल 16 अक्टूबर को होगा। इस बार कुल 14 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी।

टूर्नामेंट के उद्घाटन दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। 5 अक्टूबर सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी की जयंती भी है, इसलिए उद्घाटन से पहले उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
प्रतियोगिता में Shillong Lajong FC, Northeast United FC, Gokulam FC Kerala, Sudeva FC Delhi, Odisha XI, Assam Oil और East Bengal FC की रिजर्व टीम जैसी प्रमुख टीमें हिस्सा लेंगी। सिक्किम की भी चार स्थानीय टीमें टूर्नामेंट में चुनौती पेश करेंगी।
इस बार नेपाल के क्लब टूर्नामेंट में नजर नहीं आएंगे। सिक्किम फुटबॉल एसोसिएशन के मुताबिक ऑल नेपाल फुटबॉल एसोसिएशन पर FIFA प्रतिबंध के कारण नेपाली क्लब AIFF और FIFA से मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकते।
गवर्नर गोल्ड कप सिक्किम के सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल आयोजनों में शामिल है। आयोजन को लेकर स्थानीय खेल प्रेमियों में उत्साह है और आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार भी मुकाबले रोमांचक होंगे।
Next Story