सिक्किम

सिक्किम की जीवन रेखा फिर से हुई शुरू, पर्यटकों से वसूला गया था 15000 तक भाड़ा

Kunti Dhruw
27 Oct 2021 2:54 PM GMT
सिक्किम की जीवन रेखा फिर से हुई शुरू, पर्यटकों से वसूला गया था 15000 तक भाड़ा
x
देश से सिक्किम का सम्पर्क मार्ग जीवनरेखा (Sikkim's connectivity road lifeline) कही जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 10 (NH-10) बंद होने से लोगों को बहुत दिक्कत हो रही थी।

गंगटोक। देश से सिक्किम का सम्पर्क मार्ग जीवनरेखा (Sikkim's connectivity road lifeline) कही जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 10 (NH-10) बंद होने से लोगों को बहुत दिक्कत हो रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार से उक्त मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया।

भारी बारिश के कारण करीब एक हप्ते पहले पश्चिम बंगाल के बिरिक निकटवर्ती भुईचाले में भूस्खलन (Landslide) के बाद यहा यातायात ठप हो गया था। सिक्किम सिलीगुड़ी सड़क (sikkim siliguri road) बाधित होने के कारण सिक्किम के नागरिकों को वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ रहा था। यहा तक कि आम नागरिक से लेकर सिक्किम घूमने आए पर्यटकों को भी महंगाई का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग गंगटोक से रंगपो होते हुए मनसुंग, अलगड़ा, गोरुबथान के रास्ते बागपुल होकर सिलीगुड़ी पहुंचाया जा रहा था।
इस सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों से प्रति व्यक्ति आठ सौ से 12 सौ रुपये तक वाहन किराया वसूलने की शिकायत मिली है। यहा तक कि गंगटोक से सिलीगुड़ी जाने वाले पर्यटकों से एक वाहन रिजर्व का 15000 तक लिया गया। ऐसी स्थिति में ना ही पश्चिम बंगाल सरकार ना ही सिक्किम सरकार किसी ने भी वाहन किराये को लेकर ना तो चेकिंग की ना ही कुछ पहल की, सिक्किम जाने वाले यात्रियों का यह कहना है। दूसरी ओर एक हफ्ते इस समस्या ने सिक्किम में राशन और सब्जियों का दाम बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में यातायात संबंधित विभाग और खाद्य संबंधित विभागों को सतर्क रहना आवश्यक दिखाई देता है।
उल्लेख किया जाता है कि गत 19 अक्टूबर के दिन राष्ट्रीय राजमार्ग 10 बैक कटिंग के समय अवरुद्ध बना था। जानकारी के मुताबिक सड़क मार्ग बीच भीमकाय पत्थर होने के कारण उसे साफ करने में समय लगा। इसे साफ करने के लिए 4 जेसीबी मशीन लगाया गया था। इस सड़क मार्ग को सुचारू करने के लिए पश्चिम बंगाल रंबी थाना प्रभारी एसआई थुपडेन भूटिया और उनकी दल ने भरपूर काम किया था।
Next Story