सिक्किम

सिक्किम : यह स्थान ना केवल प्राकृतिक तौर पर सुंदर है, बल्कि ऐतिहासिक रूप से भी उतना ही महत्वपूर्ण

Shiddhant Shriwas
6 May 2023 5:29 AM GMT
सिक्किम : यह स्थान ना केवल प्राकृतिक तौर पर सुंदर है, बल्कि ऐतिहासिक रूप से भी उतना ही महत्वपूर्ण
x
स्थान ना केवल प्राकृतिक तौर
युकसोम वेस्ट सिक्किम की एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। माउंट कंचनजंघा के गेटवे के रूप में जाना जाने वाला युकसोम यकीनन घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां पर कई पुराने मठ से लेकर झरने और झीलें हैं, जो आपको मंत्रमुग्ध कर देती हैं। यह स्थान ना केवल प्राकृतिक तौर पर सुंदर है, बल्कि ऐतिहासिक रूप से भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
प्रकृति प्रेमी यहां पर मौजूद नेशनल पार्क में जा सकते हैं, जहां वे असामान्य प्रकार के जीवों और पक्षियों को देख सकते हैं। युकसोम में अपनी छुट्टियां बिताने के दौरान आपको आस-पास की डिलिशियस चीजों का स्वाद भी चख सकते हैं। साथ ही, यहां पर शॉपिंग करने का भी अपना एक अलग ही आनंद है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप सिक्किम के युकसोम में कर सकते हैं-
अगर आप युकसोम में हैं तो आपको वहां पर ट्रेकिंग का लुत्फ अवश्य उठाना चाहिए। ट्रेकिंग के लिए युकसोम में दो लोकप्रिय मार्ग हैं - दज़ोंगरी ट्रेल और सिंगालीला रिज। हालांकि, इन ट्रेल्स के माध्यम से ट्रेकिंग टूर के लिए निकलने से पहले आपको परमिट की आवश्यकता होगी। दज़ोंगरी ट्रेल आपको सिक्किम के कुछ दुर्गम व सुरम्य स्थानों से ले जाता है। वहीं सिंगालीला रिज हिमालय के कुछ शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है।
अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और जीवों की विभिन्न प्रजातियों को बेहद करीब से देखना चाहती हैं तो ऐसे में आपको कंचनजंगा नेशनल पार्क में जीप सफारी करनी चाहिए। यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइज कई वनस्पतियों और जीवों की प्रजातियों का घर है। 1,784 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला यह नेशनल पार्क एक बेहतरीन सफारी अनुभव प्रदान करता है। आप यहां पर जीप सफारी करते हुए विशाल हिमालय माउंटेन रेंज, जलधाराओं और चीड़ के जंगल का शानदार नजारा पेश करता है। यहां पर आप हिम तेंदुआ, कस्तूरी मृग, हिमालयी काला भालू, हिमालयी नीली भेड़ और लाल पांडा सहित जंगली जानवरों को देख सकते हैं।
किसी भी जगह पर घूमने का एक्सपीरियंस तब तक पूरा नहीं होता है, जब तक कि वहां पर शॉपिंग ना की जाए। युकसोम में भी शॉपिंग करने का अपना ही मजा है। युकसोम बाजार एक लोकल बाजार है। सड़क के किनारे कुछ छोटी दुकानें हैं जहां से आप हाउसहोल्ड प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। बाजार में कुछ कैफे भी हैं जहां पर आने वाले यात्री हैंगआउट करते हैं। युकसोम एक छोटा शहर है और इसलिए इस बाजार में आपको फैंसी प्रोडक्ट नहीं मिलेंगे।
Next Story