सिक्किम

सिक्किम : सिक्किम सहित इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Shiddhant Shriwas
23 Jun 2022 8:54 AM GMT
सिक्किम : सिक्किम सहित इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
x

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून झारखंड में अति सक्रिय और मराठवाड़ा, विदर्भ, तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक में मानसून सक्रिय रहा। रायलसीमा में मानसून कमजोर रहा। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके कई स्थानों पर, गुजरात, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और पंजाब के अधिकांश स्थानों, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में कई स्थानों, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

तटीय कर्नाटक के कुछ स्थानों पर, र्पू मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश और यनम में अधिकांश स्थानों पर, पश्चिम उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। फतेहगढ़ (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को सबसे अधिकत तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, विदर्भ, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को 08़ 30 बजे से बुधवार को 05़ 30 बजे के बीच आंधी-तूफान के साथ बारिश हुयी।

पिछले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अधिकांश स्थानों पर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना और कई स्थानों पर, केरल, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, उत्तराखंड, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश रायलसीमा, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।

Next Story