सिक्किम

सिक्किम : कृषि और किसान कल्याण, जम्मू-कश्मीर सरकार बीच आज श्रीनगर में हस्ताक्षर

Shiddhant Shriwas
14 July 2022 11:09 AM GMT
सिक्किम : कृषि और किसान कल्याण, जम्मू-कश्मीर सरकार बीच आज श्रीनगर में हस्ताक्षर
x

गंगटोक। सिक्किम में केसर की खेती के लिए एक त्रिपक्षीय समझौते पर सिक्किम के बागवानी विभाग, सिक्किम केंद्रीय विश्वविद्यालय और कृषि और किसान कल्याण, जम्मू-कश्मीर सरकार बीच आज श्रीनगर में हस्ताक्षर किया जा रहा है। उम्मीद है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के समर्थन में सिक्किम राज्य द्वारा राज्य में केसर उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार दोपहर श्रीनगर पहुंचा है। राज्यपाल के साथ में राज्य कृषि एवं बागवानी विभाग के मंत्री लोकनाथ शर्मा, सिक्किम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अविनाश खरे भी श्रीनगर पहुंचे है। प्रतिनिधिमंडल को कृषि उप्तादन विभाग के वित्तीय आयु1त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) अटल डल्लू और वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रीनगर हवाई अड्डे और नेहरू गेस्ट हाउस श्रीनगर में भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार, जम्मू कश्मीर सरकार, सिक्किम विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि केसर खेती से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। उल्लेख किया जाता है कि बहुत पहले से ही सिक्किम विश्वविद्यालय राज्य में केसर खेती के लिए काम कर रहा है। इस अभियान से राज्य में जैविक खेती के विस्तार के लिए जम्मू कश्मीर ने भी सिक्किम से समर्थन मागने की दिलचस्पी दिखाई है।
प्रतिनिधिमंडल को कृषि उप्तादन विभाग के वित्तीय आयु1त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) अटल डल्लू और वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रीनगर हवाई अड्डे और नेहरू गेस्ट हाउस श्रीनगर में भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार, जम्मू कश्मीर सरकार, सिक्किम विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि केसर खेती से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। उल्लेख किया जाता है कि बहुत पहले से ही सिक्किम विश्वविद्यालय राज्य में केसर खेती के लिए काम कर रहा है। इस अभियान से राज्य में जैविक खेती के विस्तार के लिए जम्मू कश्मीर ने भी सिक्किम से समर्थन मागने की दिलचस्पी दिखाई है।


Next Story