सिक्किम

सिक्किम : प्रेम सिंह तमांग ने पदोन्नत हुए दक्षता के साथ काम करने के दिए निर्देश

Nidhi Markaam
30 Jun 2022 11:28 AM GMT
सिक्किम : प्रेम सिंह तमांग ने पदोन्नत हुए दक्षता के साथ काम करने के दिए निर्देश
x

पांगथांग। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने पदोन्नत हुए 2115 पुलिस कर्मियों को बधाई देते हुए विभाग को पूरी लगन और दक्षता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को उनके उत्थान के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया।

तमांग के लिए वर्ष 1992 बैच के सिक्किम पुलिस, सिक्किम सशस्त्र पुलिस (एसएपी) और भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबीएन) के सहायक उप निरीक्षकों (एएसआई) ने पूर्वी सिक्किम के पांगथांग के एसएपी कैंप में समारोह का आयोजन किया गया जिसमे उन्हें'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने जांच और पूछताछ के लिए अन्य राज्यों के आधिकारिक दौरों के दौरान अधिकारियों की मदद के लिए विशेष जांच और यातायात प्रबंधन के लिए धन आवंटित किया है। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित अन्य विभागों को भी निष्पक्ष तरीके से समय पर पदोन्नति दी जा रही है, जिसे सरकार आगे भी जारी रखेगी
तमांग ने पुलिस विभाग द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को स्मरणीय बनाने के लिए 'पुलिस मेमोरियल' स्थापित करने की भी घोषणा की। साथ ही उन्होंने विधायक द्वारा रखे गए अन्य विकास कार्यों सहित सड़क संपर्क की मांगों को पूरा करने का भी आश्वासन दिया।


Next Story