सिक्किम

सिक्किम ने पूर्व चोग्याल को 99वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Admin2
23 May 2022 4:49 AM GMT
सिक्किम ने पूर्व चोग्याल को 99वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
x
पश्चिमी सिक्किम स्थित पेमेंग्त्से मठ में भिक्षुओं ने पारंपरिक अनुष्ठान ‘सोलडेप’ किया

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद और पूर्व राजकुमार पाल्देन नामग्याल सहित कई लोगों ने सिक्किम के आखिरी चोग्याल (राजा) पाल्देन थोंडुप नामग्याल को रविवार को उनकी 99वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।पश्चिमी सिक्किम स्थित पेमेंग्त्से मठ में भिक्षुओं ने पारंपरिक अनुष्ठान 'सोलडेप' किया। वहीं, राज्यपाल ने देवराली स्थित नामग्याल इंस्टीट्यूट ऑफ तिब्बतोलॉजी के स्मारक पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में शताब्दी बैज जारी किया।नामग्याल इंस्टीट्यूट ऑफ तिब्बतोलॉजी चोग्याल का शताब्दी समारोह मना रहा है और इसके तहत 22 मई 2023 तक अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।शताब्दी समारोह समिति के उपाध्यक्ष पीडब्ल्यू रिनजिंग ने कहा, ''हम सिक्किम में सबसे अधिक समय तक शासन करने वाले शासक के सम्मान में शताब्दी समारोह आयोजित कर रहे हैं। वह 12वें चोग्याल थे।''

इस समिति की अध्यक्षता राज्यपाल कर रहे हैं और करीब 33 अलग-अलग सामाजिक संगठन व संघ पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।उल्लेखनीय है कि दिवंगत पाल्देन थोंडुप नामग्याल ने पिता सिर ताशी नामग्याल के निधन के बाद वर्ष 1965 में गद्दी संभाली थी। उन्होंने इस छोटे से हिमालीय राज्य पर वर्ष 1975 में राजशाही को खत्म किए जाने के लिए हुए जनमत संग्रह और भारत में उसके विलय तक शासन किया था।
Next Story