सिक्किम

सिक्किम न्यूज़: सीएम तमांग ने सिक्किमवासियों को दी सोनम लोसार पर्व की शुभकामनाएं

Gulabi
3 Feb 2022 1:47 PM GMT
सिक्किम न्यूज़: सीएम तमांग ने सिक्किमवासियों को दी सोनम लोसार पर्व की शुभकामनाएं
x
सिक्किम न्यूज़
गंगटोक। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (गोले) (Sikkim Chief Minister Prem Singh Tamang (Gole)) ने राज्‍य के लोगों को 'सोनम लोसार' पर्व ('Sonam Losar' festival) के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने अपने संदेश में कहा है कि सोनम लोछार पर्व तमांग कम्‍यूनिटी के लोग बहुत धूम-धाम से मनाते हैं। यह सांस्‍कृतिक रुप से धनी इस समृद्ध समुदाय के महत्‍वपूर्ण त्‍योहारों में से एक है।
गोले ने कहा कि यह सिर्फ तमांग समुदाय का त्‍योहार ही नहीं है बल्कि सिक्किम के सभी लोगों के लिए अपनी समृद्ध संस्‍कृति व परंपरा पर गर्व करने और समाज में एकता एवं भाइचारा को बढ़ावा देने का समय है। उन्‍होंने कहा कि यह त्‍योहार नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है, जो कि नई आशाओं और नई शुरुआत का संकेत है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मेरी कामना है कि यह त्‍योहार सभी लोगों के घरों और दिलों में सुख, शांति और समृद्धि लाएं।
वहीं, सिक्किम से सांसद इंद्र हंग सुब्‍बा ने पीएम-डिवाइन (PM's Development Initiative for North-East) योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। उन्‍होंने कहा है कि इस योजना से पूर्वोत्‍तर क्षेत्रों के विकास को निश्चित रुप से संजीवनी मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि मैं सिक्किम के लोगों की ओर से भी आभार जताता हूं।
Next Story