सिक्किम

सिक्किम : इन राज्यों में जल्द हो सकती है मानसून की दस्तक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Shiddhant Shriwas
12 Jun 2022 7:53 AM GMT
सिक्किम : इन राज्यों में जल्द हो सकती है मानसून की दस्तक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
x

दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, कोंकण के अधिकांश हिस्सों (मुंबई सहित), मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर अरब सागर के कुछ हिस्सों, कोंकण के शेष हिस्सों, गुजरात राज्य के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों, पूरे कर्नाटक और तमिलनाडु, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश, पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढऩे की स्थिति अनुकूल है। उत्तर अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात राज्य, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना के कुछ और हिस्सों, आंध्र प्रदेश, बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों, पूरे पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, ओडिशा के कुछ हिस्से, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढऩे के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।

पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति रही। उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य 5.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकतर हिस्सों, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर, विदर्भ और तेलंगाना; पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। पूर्वी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश यनम और रायलसीमा में कई स्थानों पर, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, गुजरात के अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, अंडमान, निकोबार द्वीप समूह और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के बान्दा में सबसे अधिक तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में शुक्रवार को 08.30 बजे से शनिवार 08.30 बजे के बीच आंधी तूफान का असर रहा। दक्षिण पश्चिम मॉनसून कोंकण, गोवा और केरल में सक्रिय हो गया है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक पर मानसून कमजोर है। पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में अधिकांश स्थानों पर, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर, नागालैंड, मणिपुर में कुछ स्थानों पर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, झारखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और रायलसीमा में मौसम शुष्क रहा।

Next Story