सिक्किम

सिक्किम : शिक्षा राज्य मंत्री डा. राजकुमार रंजन सिंह उत्तर सिक्किम के मंगन जिले का किया दौरा

Shiddhant Shriwas
13 July 2022 8:25 AM GMT
सिक्किम : शिक्षा राज्य मंत्री डा. राजकुमार रंजन सिंह उत्तर सिक्किम के मंगन जिले का किया दौरा
x

गंगटोक। सिक्किम में भ्रमण को आए भारत सरकार के विदेश तथा शिक्षा राज्य मंत्री डा. राजकुमार रंजन सिंह उत्तर सिक्किम के मंगन जिले का दौरा किया। उनके साथ उनकी पत्‍‌नी सीएच देबाला देवी, एपीएस सेराम टोम्बी मैतेई, पीए पिउंगमलुई डागमेई के साथ मंत्रालय के अधिकारी भी उपस्थित थे। भ्रमण अवधि में काबी लुंगचोक में एसडीएम लगायत स्थानीय पंचायत तथा स्थानीय नागरिकों ने उन्हें स्वागत किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने काबी लुंगचोक स्थित विश्व धरोहर स्थल का दौरा किया जहा लेप्चा और भूटिया बीच एक संधि पर हस्ताक्षर किया गया था। उन्होंने गंगटोक मंगन के रास्ते में स्थित सेवेन सिस्टर्स फॉल्स का दौरा किया। इसके बाद कर्मा थुबदेन टाशी छोलिंग मठ, फुदुंग का दौरा किया।
इसके साथ ही यहा एक वृक्ष रोपण अभियान भी आयोजित किया गया। उन्होंने उत्तर सिक्किम के मागशिला में निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक कॉलेज की बुनियादी ढाचे का निरीक्षण किया इसके साथ ही लोगों के द्वारा रखी गई शिकायतों को सुना। इसके अतिरि​क्त उन्होंने मंगन के लोगों से बातचीत की। उन्होंने लोगों को जानकारी दी है कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर भारत के विकास के लिए काम कर रही है।


Next Story