सिक्किम

सिक्किम : उत्तर और मध्य भारत में लू का कहर, 11 जून तक राहत के आसार नहीं

Shiddhant Shriwas
7 Jun 2022 1:34 PM GMT
सिक्किम : उत्तर और मध्य भारत में लू का कहर, 11 जून तक राहत के आसार नहीं
x
राजधानी दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार समेत कई राज्यों में एक बार फिर झुलसाने वाली गर्मी से बुरा हाल है

नौतपा खत्म होने के बाद देश का उत्तरी, पश्चिमी व मध्य का हिस्सा प्रचंड गर्मी व लू के कहर से जूझ रहा है। अगले कुछ दिनों तक यही हाल रहने का अनुमान है। राहत की बूंदों के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।

राजधानी दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार समेत कई राज्यों में एक बार फिर झुलसाने वाली गर्मी से बुरा हाल है। मानसून पूर्व की बारिश व पश्चिममी विक्षोभ के असर से हुई वर्षा का प्रभाव धूमिल हो गया। नौतपे जैसी गर्मी पड़ रही है। दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ में आसमान से मानो आग बरस रही है।

दिल्ली में पारा 46 डिग्री तक जाएगा

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि के अनुसार दिल्ली में पारा 44-46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। लू का प्रकोप 8-9 जून तक जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 11 जून को बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। दिल्ली में 11 जून से लू खत्म होगी। जेनामणि ने बताया कि मानसून तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों में पहुंच चुका है। पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में पारा 40 से 45 डिग्री के बीच रह सकता है। हालांकि, पारा चढ़ने से कहीं कहीं तेज हवा या आंधी चल सकती है।

यहां चलेगी लू, सावधान रहें

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार मध्य प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति गंभीर हो सकती है। विदर्भ और हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति संभव है। मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।

Next Story