सिक्किम

सिक्किम : कोरोना संक्रमित की मौत, 9 मिले संक्रमित

Nidhi Markaam
9 Jun 2022 4:08 PM GMT
सिक्किम : कोरोना संक्रमित की मौत, 9 मिले संक्रमित
x

संसू.गंगटोक: देश के साथ ही सिक्किम में भी कोविड-19 संक्रमितों के मामले मिलने शुरु हुए हैं। गत 6 जून से प्रतिदिन राज्य में कोरोना के मामले आ रहे है। गुरुवार को भी एक नया मामला मिला इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 9 हो गई है। जब कि कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिहीवार जारी कोविड दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक 104 लोगों का कोविड-19 नमूना जाच की गई थी, जिसमें एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया उक्त संक्रमित पूर्व सिक्किम का निवासी बताया गया है।
काफी समय बाद कोरोना संक्रमण से किसी की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 453 हो गई है। राज्य की कोरोना पॉजिटिव दर एक प्रतिशत है। सिक्किम में कोरोना से संक्रमितों की कुल संख्या 39 हजार 175 है और अब तक 37 हजार 966 लोग कोरोना को हराकर घर पहुंच चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि करीब ढाई साल कोविड-19 संक्रमण से जूझने के बाद राज्य कुछ दिनों के लिए कोविड मुक्त हुआ था। कोविड के शून्य प्राय मामले देख राज्य सरकार ने पर्यटकों के लिए सिक्किम प्रवेश के लिए लगाए गए प्रतिबंधों को हटा दिया था। इसके साथ ही राज्य के बाजार, पर्यटकीय गन्तव्य, सरकारी दफ्तर, शैक्षिक संस्थान लगायत कोविड संक्रमण नियंत्रण के लिए लगाए गए सभी नियमों को खुला कर दिया गया था। राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत थे लेकिन कुछ दिनों से बढ़ते मामलों ने राज्य को फिर से चिंता में डाल दिया है।
संसू.गंगटोक: मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामाग (पीएस गोले) गंगटोक जिले के रोंगे बौद्ध मठ पर आयोजित परम पावन टुल्कु कुंझाग ड्रोडूल थाये रिंपोछे के राज्याभिषेक समारोह में सहभागी बने। यह पारंपरिक राज्याभिषेक अनुष्ठान समारोह परम पावन कुन्साग टेंपोई ग्याल्छेन द्वारा संपन्न किया गया था। उन्हें बौद्ध धर्मावलंबी रोंगे रिंपोछे नाम से बुलाते है।
परम पावन टुल्कु रिंपोछे को परम पावन योगी फेरु रिंपोछे की पुनर्जन्म बताकर परम पावन क्याब्जे लाचुंग रिम्पोछे ने चिन्हित किया था। इसके साथ ही स्वर्गीय परमपावन चौथे क्याब्जी ड्रोडूप्छेन रिंपोछे ने देउराली स्थित छोर्तेन गुंपा में यह स्वीकृत किया था। राज्याभिषेक समारोह में उपस्थित मुख्यमंत्री गोले, धर्म विभाग के मंत्री सोनाम लामा, वन तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री कर्मा लोडे भूटिया, कृषि एवं बागवानी विभाग के मंत्री लोकनाथ शर्मा लगायत राज्य के विभिन्न स्थानों से आए भक्तों ने टुल्कु रिंपोछे से आशीर्वाद प्राप्त किया।
राज्याभिषेक से पहले मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामाग और उनकी धर्मपत्‍‌नी कृष्ण राई ने गंगटोक के इंचे गुंपा में नवनिर्मित गुरु लाखाग के अभिषेक में भाग लिया। इस अवसर पर गुरु रिंपोछे के 1000 छोटी छोटी प्रतिमा का भी उद्घाटन किया गया। उक्त अनुष्ठान परम पावन कुछेन रिंपोछे, परम पावन टुल्कु हिस्से दोरजी रिंपोछे, परम पावन पेमा कुंडल रिंपोछे ने किया था।
Next Story