सिक्किम

सिक्किम : CM PS Golay ने अखिल भारतीय मोटरबाइक अभियान 2022 को हरी झंडी दिखाई

Shiddhant Shriwas
28 Aug 2022 4:30 PM IST
सिक्किम : CM PS Golay ने अखिल भारतीय मोटरबाइक अभियान 2022 को हरी झंडी दिखाई
x
भारतीय मोटरबाइक अभियान 2022 को हरी झंडी दिखाई

सिक्किम के CM PS Golay ने अखिल भारतीय मोटरबाइक अभियान 2022 को हरी झंडी दिखाई है। इस कार्यक्रम में सिक्किम विधान सभा के अध्यक्ष अरुण उप्रेती, परिवहन विभाग मंत्री संजीत खरेल, कृषि विभाग मंत्री एल.एन. शर्मा, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग मंत्री भीम हैंग लिंबू, मार्टम-रुमटेक से विधायक सोनम शेरिंग वेंचुंगपा, सीएम के राजनीतिक सचिव जैकब खलिंग, सीएम के प्रेस सचिव बिकाश बासनेट और अन्य अधिकारी शामिल हुए।

आईपीआर रिपोर्ट के अनुसार प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर 2022 को नई दिल्ली से इस 'अखिल भारतीय मोटरबाइक अभियान' को हरी झंडी दिखाएंगे। इस अभियान में सिक्किम के तीन बाइकर्स रोशन छेत्री, विवेक सुब्बा और आनंद विश्वकर्मा हिस्सा लेंगे।


Next Story