सिक्किम

सिक्किम : राजधानी गंगटोक में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा

Shiddhant Shriwas
14 Aug 2022 10:52 AM GMT
सिक्किम : राजधानी गंगटोक में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा
x
राजधानी गंगटोक में आजादी

75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिक्किम की राजधानी गंगटोक में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। यहां हेलीकॉप्टर से तिरंगा लहराया गया और आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल हुए बच्चे नागरिक और सेना के सिपाहियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

इस मौके पर आइटीबीपी के अधिकारियों ने बताया कि हम सभी यहां 75 वें स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ यानी आजादी का अमृत महोत्सव मानने के लिए एकत्रित हुए हैं। इस महोत्सव में डिबेट कंपटीशन है, बाइक रैली है, ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराना है और आजादी का अमृत महोत्सव शान से मनाना है।आपको बता दें कि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शनिवार को अपने आवास और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया। शाह ने कहा, तिरंगा हर भारतवासी का अभिमान है। यह देश की वैविध्यता को एकता के सूत्र में पिरोकर अछ्वुत राष्ट्रभक्ति का सृजन करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज अपने आवास पर तिरंगा लगा कर देश के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले वीरों को नमन किया।
गृह मंत्री ने कहा, मैं समस्त देशवासियों से अपील करता हूँ कि वे भी अपने घर पर तिरंगा लगाकर हर दिल में देशभक्ति की जागृति के इस अभियान से जुड़ें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। शाह ने इस संदेश के साथ लोगों से यह अपील की है कि वे तिरंगे के साथ अपनी फोटो हरघरतिरंगा.कॉम पर अपलोड करें। गोयल ने राजधानी में ऐतिहासिक राजघाट पर 'गांधी दर्शन' के प्रांगण में राष्ट्र ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों से देश में बनी वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
Next Story