सिक्किम

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपने चुनाव अभियान के एक हिस्से के रूप में नौ जुलाई को सिक्किम दौरा करेंगी

Ritisha Jaiswal
4 July 2022 8:30 PM IST
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपने चुनाव अभियान के एक हिस्से के रूप में नौ जुलाई को सिक्किम दौरा करेंगी
x
राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपने चुनाव अभियान के एक हिस्से के रूप में नौ जुलाई को यहां का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपने चुनाव अभियान के एक हिस्से के रूप में नौ जुलाई को यहां का दौरा करेंगी। इस दौरान वह विधायकों व सांसदों से मुलाकात करेंगे ताकि मतदान के समय वोट उनके पक्ष में डाले जाए।

सिक्किम में कोई मनोनीत प्रतिनिधि नहीं होने के कारण विधानसभा के सभी 32 सदस्यों द्वारा उन्हें वोट देने का अनुमान है, क्योंकि सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी (एसकेएम), प्रदेश भारतीय जनता पार्टी और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रन्ट (एसडीएफ) पार्टी के द्वारा पहले ही आश्वासन दिया जा चुका है।
सिक्किम विधानसभा में एसकेएम के 19, भाजपा के 12 और एसडीएफ के एक विधायक हैं, यानी कुल मिलाकर 32 विधायक और दो सांसद हैं, जिन्हें 18 जुलाई को मतदान का बेसब्री से इंतजार है। प्रदेश भाजपा के महासचिव भरत दुलाल को सुश्री मुर्मू की यात्रा के लिए समन्वयक के रूप में नामित किया गया है। इससे पहले वह बिहार का दौरा करेंगी। मुर्मू पहले ही हिमाचल प्रदेश और हरियाणा तथा कुछ दक्षिणी राज्यों का दौरा कर चुकी हैं।

Next Story