सिक्किम

सिक्किम घूमने का प्लान बना, ये दो जगह है शानदार, खूबसूरती देख रह जाएंगे हैरान

Nidhi Markaam
3 July 2022 7:56 AM GMT
सिक्किम घूमने का प्लान बना, ये दो जगह है शानदार, खूबसूरती देख रह जाएंगे हैरान
x

अगर आपको पहाड़ पसंद हैं, तो आप सिक्किम घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। उत्तराखंड और हिमाचल की तरह ही सिक्किम में भी पहाड़, वादियां, झरने, नदियां और जंगल देखने को मिल जाएंगे। चारों तरफ हरियाली, दूर-दूर तक फैले पहाड़ और ऊंची-ऊंची वादियां सिक्किम की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।

मंगन

सिक्किम में आप मंगन घूम सकते हैं। यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य आपका मन मोह लेगा। प्रकृति की गोद में बसा हुआ यह टूरिस्ट प्लेस देश के टॉप पर्यटन स्थलों में शामिल है। आप यहां ट्रैकिंग कर सकते हैं और कैंपिंग का मजा ले सकते हैं। आप मंगन के आसपास के भी कई टूरिस्ट डेस्टिनेशंस को देख सकते हैं।

मंगन कस्बे में आप शिंगबा रोडोडेंड्रोन सैंचुअरी घूम सकते हैं। जिसमें आप कई तरह के रोडोडेंड्रोन पौधे देख सकते हैं। यहां आप कई तरह के पहाड़ी जानवरों को भी करीब से देख सकते हैं। मंगन में ही सिंघिक गांव है, जहां की सैलानी सैर कर सकते हैं। यह गांव मंगन से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां से 500 फीट से भी ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित सिंघिक गांव से कंचनजंगा के खूबसूरत नजारों को देखा जा सकता है। मंगन तिस्ता नगी के पूर्वी किनारे पर स्थित है और यहां दूर-दूर से सैलानी आते हैं।

गुरूडोंगमर झील

सिक्किम में सैलानी गुरूडोंगमर झील की सैर कर सकते हैं। यह खूबसूरत झील सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर देती है। गुरूडोंगमर झील सिक्किम की पवित्र झीलों में से एक है। यह झील गंगटोक से 190 किमी दूर स्थित है। लोकप्रिय गुरूडोंगमर झील समुद्र तल से 17800 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस झील के आसपास के मनमोहक दृश्य आपको भीतर से तरोताजगी से भर देंगे।

Next Story