सिक्किम

राजभवन में घुसा हिमालयी भालू, मुर्गियों का किया शिकार

Kunti Dhruw
21 Oct 2021 5:46 PM GMT
राजभवन में घुसा हिमालयी भालू, मुर्गियों का किया शिकार
x
सिक्किम राजभवन में बुधवार रात एक हिमालयी भालू घुस आया।

सिक्किम राजभवन में बुधवार रात एक हिमालयी भालू घुस आया। इस दौरान भालू राजभवन के स्टाफ क्वार्टर में कई मुर्गियों को खा गया। बृहस्पतिवार दोपहर अंतत: उसे बेहोश कर पकड़ा गया और जंगल में छोड़ दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि भालू को आधी रात राजभवन के कर्मचारियों ने देखा था। उसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने पूरी रात गश्त करने के बाद दिन निकलने पर भालू को पकड़ने का अभियान चलाया। भालू को दोपहर करीब 12 बजे पकड़ लिया गया। इससे पहले उसे दो बार बेहोशी का शॉट देना पड़ा। पिछले साल भी एक हिमालयी भालू ने एमजी मार्ग पर बीएसएनएल बिल्डिंग में घुसकर एक कर्मचारी को जख्मी कर दिया था।
Next Story