सिक्किम

Gangtok: रिजिजू और मुख्यमंत्री के बीच बैठक

Admindelhi1
2 May 2026 4:46 PM IST
Gangtok: रिजिजू और मुख्यमंत्री के बीच बैठक
x

गंगटोक: सिक्किम के दौरे पर रहें केंद्रीय संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से शिष्टाचार भेंट की। उनके साथ मंत्री साम्डुप लेप्चा और प्रसिद्ध गायक मोहित चौहान भी थे।

मुख्यमंत्री ने शनिवार काे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से उनके आधिकारिक आवास पर मिलने पर खुशी व्यक्त की है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने रीजीजू की हाल की उत्तरी सिक्किम की यात्रा के बारे में जानकारी ली और राज्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।

उन्होंने सिक्किम और इसके लोगों की प्रगति, विकास और कल्याण में निरंतर समर्थन और गहरी रुचि के लिए केंद्रीय मंत्री रिजिजू का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू इस समय सिक्किम के दौरे पर हैं। वह उत्तरी सिक्किम की यात्रा के बाद राजधानी वापस आए हैं।

Next Story