सिक्किम

Gangtok: नाथुला विजय दिवस पर मुख्यमंत्री तमांग की शुभकामनाएं

Admindelhi1
11 Sept 2026 1:55 PM IST
Gangtok: नाथुला विजय दिवस पर मुख्यमंत्री तमांग की शुभकामनाएं
x
मुख्यमंत्री ने नाथुला विजय दिवस पर दी शुभकामनाएं

गंगटोक: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने 60वें नाथुला विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के वीर जवानों, अधिकारियों, सैनिकों तथा पूर्व सैनिकों, विशेष रूप से सिक्किम में सेवारत सुरक्षाकर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

शुक्रवार काे अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिवस राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए अडिग रहने वाले सशस्त्र बलों के साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीरों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने नाथुला को भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, दृढ़ता और राष्ट्रीय संकल्प का स्थायी प्रतीक बताते हुए कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, कड़ाके की ठंड और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद सैनिक राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निरंतर निर्वहन कर रहे हैं।

उन्होंने दशकों से सिक्किम की प्रगति, शांति और सुरक्षा में भारतीय सेना द्वारा निभाई जा रही अमूल्य भूमिका का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिक्किम की जनता सशस्त्र बलों का सर्वोच्च सम्मान करती है और उनकी सेवा एवं बलिदान के प्रति गहरी कृतज्ञता रखती है।

विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी से सैनिकों के अदम्य साहस को नमन करने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को फिर से दृढ़ करने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि, नाथुला विजय दिवस सिक्किम में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण सैन्य स्मृति दिवस है। यह दिवस वर्ष 1967 में नाथुला क्षेत्र में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुए सैन्य संघर्ष में भारतीय सेना द्वारा प्रदर्शित साहस और दृढ़ता की स्मृति में मनाया जाता है।

Next Story