सिक्किम

सिक्किम लौटते बागडोगरा में समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Shiddhant Shriwas
3 Jun 2022 6:36 AM GMT
सिक्किम लौटते बागडोगरा में समर्थकों ने किया भव्य स्वागत
x
पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ऑर्गेनिक एक्स्पो-2022 में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

संसू.गंगटोक: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तथा एसडीएफ पार्टी के अध्यक्ष पवन चामलिंग नई दिल्ली में गत 26 से 28 मई तक आयोजित ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्स्पो-2022 में सहभागी बन कर सिक्किम लौटे है। एक्सपो का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा प्रायोजित था। आईसीओएनईएक्स और स्वास्थ्य पर्यावरण बचाव एवं खपत विकास पेशेवर समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कृषि विज्ञान, कृषि नेतृत्व, किसान तथा कृषि आधारित उद्योगपति उपस्थित थे।

पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ऑर्गेनिक एक्स्पो-2022 में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। चामलिंग ने उक्त कार्यक्रम में जैविक कृषि विषय पर बोलते हुए सिक्किम को प्रथम जैविक राज्य बनाते समय आई चुनौतियों को साझा किया। एसडीएफ के प्रचार प्रसार शाखा द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उक्त कार्यक्रम में पवन चामलिंग को अर्ग्यानिक राज्य सिक्किम के जनक के रूप में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम से लौटते समय पवन चामलिंग को बागडोगरा विमान स्थल में राज्य के जनसाधारण तथा एसडीएफ पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पवन चामलिंग ने इस सम्मान को राज्य के कृषक, सरकारी अधिकारी, तकनीकी विद, अपने सहकर्मी और मीडियाकर्मियों को समर्पित किया है। राज्य में जैविक खेती 24 फरवरी 2003 में शुरू हुई थी। जिसके परिणाम स्वरूप 31 दिसंबर 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम को पूर्ण जैविक राज्य के रूप में घोषित किया था
संसू. गंगटोक: सिक्किम के मुख्य सचिव एससी गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को टाशीलिंग सचिवालय में राज्य स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की पहली बैठक हुई। मुख्य सचिव ने संबंधित लाइन विभाग के प्रतिनिधियों के साथ अंतर्क्रिया की। उन्होंने राज्य में नारकोटिक्स समस्या को संबोधित करने के लिए सदस्यों को हर संभव पहल करने की आह्वान किया।
बैठक में एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक, कोलकाता सुधाशु कुमार सिंह ने सिक्किम में एनसीओआरडी की आवश्यकता, राज्य स्तरीय एनसीओआरडी समिति गठन, लागू औषधि दुरुपयोग का परिणाम, सिक्किम में लागू औषध समस्या की व्यापकता और पूर्वोत्तर राज्यों में लागू ओषध दुरुपयोग पर संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नशामु1त भारत अभियान विषय में भी चर्चा किया गया, जो 15 अगस्त 2020 में शुरू हुआ था।
Next Story