सिक्किम

दिन का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर, इन राज्यों पर होगी बारिश

Shiddhant Shriwas
24 Jun 2022 3:35 PM IST
दिन का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर, इन राज्यों पर होगी बारिश
x

पुणे। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मराठवाड़ा में सक्रिय है जबकि बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में कमजोर रहा। अरुणाचल प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर,मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। झारखंड में कई स्थानों पर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर, मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अधिकांश स्थानों पर, पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पंजाब के अधिकांश स्थानों पर, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा

भुज (सौराष्ट्र और कच्छ) में बुधवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को 20.30 बजे से गुरुवार को 08.30 बजे के बीच गरज के साथ बारिश हुयी। पिछले 24 घंटे के दौरान कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और उत्तर आंतरिक कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा , पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या गरज के साथ छींटे पड़े।

Next Story