सिक्किम

देश में शीत लहर का कहर जारी, मौसम विभाग ने की ऐसी भविष्यवाणी

Gulabi
22 Dec 2021 1:00 PM GMT
देश में शीत लहर का कहर जारी, मौसम विभाग ने की ऐसी भविष्यवाणी
x
मौसम विभाग ने की ऐसी भविष्यवाणी
पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों और हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में अति शीत लहर की स्थिति बनी हुई है जबकि उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली,उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, सौराष्ट्र, कच्छ, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के पर्वतीय स्थानों में शीत लहर का असर रहा।
मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। सौराष्ट्र, कच्छ, विदर्भ, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्कती इलाके के कई स्थानों पर, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, छत्तीसगढ़ और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। झारखंड और उत्तराखंड में कई स्थानों पर, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम में कुछ स्थानों पर, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
देश के मैदानी इलाके पूर्वी मध्य प्रदेश के नोवगांग में सबसे कम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में मंगलवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। करनाल, सिलचर, फुर्सतगंज और नई दिल्ली (सफदरजंग) में 200 मीटर, अमृतसर, लुधियाना, बरेली, आइजोल और इंफाल में 500 मीटर की ²श्यता दर्ज की गयी।
पिछले 24 घंटे के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर बारिश हुयी या गरज के साथ छींटे पड़े। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।
Next Story