सिक्किम

सीएम पीएस गोले ने दी जानकारी, बराग में बनेगा राम धाम

Gulabi
25 Dec 2021 4:27 PM GMT
सीएम पीएस गोले ने दी जानकारी, बराग में बनेगा राम धाम
x
कार्यक्त्रमको संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री गोले ने कहा कि सरकार गठन के बाद पहली बार इस स्थान पर आने का मौका मिला है
गंगटोक। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामाग (पीएस गोले) (Chief Minister Prem Singh Tamag (PS Gole)) ने बुधवार को पूर्वी सिक्किम के तुमिन लिंगी निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत लोअर तुमिन बराग में आयोजित सार्वजनिक अंतरक्त्रिया कार्यक्त्रम का हिस्सा बने।
कार्यक्त्रमको संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री गोले ने कहा कि सरकार गठन के बाद पहली बार इस स्थान पर आने का मौका मिला है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री गोले ने बराग में 100करोड़ रुपये के लागत में राम धाम निर्माण करने की घोषणा करते हुए निर्माण के लिए अगले बजट सत्र में धनराशि आवंटित करने की जानकारी दी।
उन्होंने जानकारी दी है परशुरामधाम का शिलान्यास साल 2018 के फरवरी महीने में शिलान्यास किया गया था, लेकिन विभिन्न कारण वश निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सका। मुख्यमंत्री गोले ने इसी परियोजना को अब परिवर्तित कर राम धाम निर्माण किया जाएगा कहा। उन्होंने इसके लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक प्रक्त्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने परियोजना समय पर पूरा करने के लिए क्षेत्रवासियों को सहयोग करने की आह्वान की। मुख्यमंत्री गोले ने पाकिम नई जिलाघोषित होने के बाद जल्द ही सिंगताम खामदोंग विधानसभा समष्टि में महकुमा अधिकारी कार्यालय स्थापित करने की घोषणा की। एनएचपीसी अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री गोले ने स्थानीय लोगों की कतिपयसमस्याओं के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीयजनशक्ति नियुक्त करने की अपील की।
Next Story