सिक्किम

20,300 फीट की ऊंचाई पर चला सफाई अभियान, जानिए देश में कहा हुआ ऐसा

Shiddhant Shriwas
13 Jun 2022 2:49 PM GMT
20,300 फीट की ऊंचाई पर चला सफाई अभियान, जानिए देश में कहा हुआ ऐसा
x

गंगटोक। उ.सिक्किम में विश्व पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुए जिला जिलाधिकारी कार्यालय मंगन और वन विभाग के संयुक्त पहल से 17 हजार 800 फीट की ऊंचाई में स्थित गुरुदोंगमार झील परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। बता दें कि राज्य के प्रमुख तीर्थ तथा पर्यटन गंतव्यों में से एक गुरुदोंगमार भारत तिब्बत सीमा क्षेत्र से करीब पांच किलोमीटर पहले है। गुरुदोंगमार परिसर सफाई अभियान केवल एक पृथ्वी के थीम पर किया गया था। इससे पूर्व सफाई कार्यक्रम मंगन जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा 'जल वायु परिवर्तन और प्रकृति पूजा' के थीम पर 20 हजार 300 फीट की ऊंचाई पर स्थित 'त्सो ल्हामो झील' परिसर में भी सफाई अभियान आयोजित किया गया।

सफाई कार्यक्रम उत्तर जिला के जिलापाल डा. एबी कार्की के अगुवाई में हुआ था। इस अवसर पर वन विभाग चुंगथाग के एसीएफ, भारतीय सेना के जवान, आईटीबीपी के जवान, उत्तर जिला मोटरसाइकिल क्लब, विभिन्न गैर सरकारी संस्था के सदस्य और लाईन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। अभियान के अवसर पर जिलापाल डा. एबी कार्की और चुंगथाग के वन विभाग अधिकारी ने गुरुदोंगमार घूमने आए पर्यटकों से अन्तर्क्रिया की। उन्होंने गुरुंदोंगमार झील परिसर की सफाई में मदद पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर चुंगथाग स्थित अंगोरा खरगोश फाम परिसर में गुराँस के पौधे लगाए गए।

विश्व पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुए उत्तर जिला जिलाधिकारी कार्यालय मंगन और वन विभाग के संयुक्त पहल से 17 हजार 800 फीट की ऊंचाई में स्थित गुरुदोंगमार झील परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। उल्लेख किया जाता है कि राज्य के प्रमुख तीर्थ तथा पर्यटन गंतव्यों में से एक गुरुदोंगमार भारत तिब्बत सीमा क्षेत्र से करीब पाच किलोमीटर पहले है। गुरुदोंगमार परिसर सफाई अभियान केवल एक पृथ्वी के थीम पर किया गया था। इससे पूर्व सफाई कार्यक्रम मंगन जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा 'जल वायु परिवर्तन और प्रकृति पूजा' के थीम पर 20 हजार 300 फीट की ऊंचाई पर स्थित 'त्सो ल्हामो झील' परिसर में भी सफाई अभियान आयोजित किया गया।

Next Story