सिक्किम

मुख्यमंत्री तमांग ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाए विकास के मुद्दे

Admindelhi1
3 Nov 2026 3:35 PM IST
मुख्यमंत्री तमांग ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाए विकास के मुद्दे
x
सिक्किम के विकास कार्यों को लेकर केंद्र के साथ मंथन

गंगटोक: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने मंगलवार को केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री तमांग ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सिक्किम के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों, प्राथमिकताओं और आपसी हित के क्षेत्रों पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से मत्स्यपालन, पशुपालन, डेयरी विकास और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में सिक्किम की संभावनाओं, आवश्यकताओं तथा विकास की प्राथमिकताओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक के दौरान सिक्किम के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकार के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने तथा विकास के नए अवसरों की पहचान करने पर भी चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह 1 से 3 नवंबर तक सिक्किम के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने गंगटोक और मंगन जिलों में विभिन्न विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करने के साथ-साथ किसानों, मत्स्यपालकों, सहकारी संस्थाओं और संबंधित पक्षों के साथ संवाद किया।

Next Story