सिक्किम

500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटकों समेत छह की मौत

jantaserishta.com
29 May 2022 7:04 PM IST
500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटकों समेत छह की मौत
x
पढ़े पूरी खबर

नॉर्थ सिक्किम में शनिवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. मृतकों में महाराष्ट्र के पांच पर्यटक शामिल हैं. उनके अलावा एक अन्य की मौत हुई है जो सिक्किम का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि सिक्किम का मृतक पर्यटकों की गाड़ी का ड्राइवर था. हादसा इतना भयानक था कि सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र के पर्यटक नॉर्थ सिक्किम से गंगटोक लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी कार सड़क किनारे करीब 500 फीट गहरी खाई में गिर गई. मृत पर्यटकों की पहचान सुरेश पुनमिया, तोरल पुनमिया, देवांशी पुनामिया, हीरल पुनमिया और जयम परमार के रूप में हुई है. वहीं, ड्राइवर की पहचान सोमी विश्वकर्माठे के रूप में हुई है. मृतकों में तीन नाबालिग थे.
कार के खाई में गिरने की सूचना के बाद लाचुंग पुलिस स्टेशन की टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बरामद कर लिया. फिलहाल, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
शनिवार रात करीब 8 बजे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि हादसा शनिवार रात करीब आठ बजे हुआ. सूचना के बाद स्थानीय पुलिस, सेना और स्थानीय प्रशासन ने बीती रात बचाव कार्य शुरू किया लेकिन सुबह तक उन्हें इंतजार करना पड़ा. लाचुंग से 13 किलोमीटर दूर ढलान से आज वाहन का मलबा और शव बरामद किए गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story