सिक्किम

बड़ा कारनामा: सिक्किम में डॉक्टरों ने की कार्डियक अरेस्ट की 'क्रिटिकल सर्जरी'

Kunti Dhruw
19 Jan 2022 12:43 PM GMT
बड़ा कारनामा: सिक्किम में डॉक्टरों ने की कार्डियक अरेस्ट की क्रिटिकल सर्जरी
x
छोटे से राज्य सिक्किम में डॉक्टरों ने बड़ा कारनाम कर दिखाया है।

छोटे से राज्य सिक्किम में डॉक्टरों ने बड़ा कारनाम कर दिखाया है। सिक्किम के न्यू सर थुतोब नामग्याल मेमोरियल (STNM) अस्पताल के चिकित्सा की टीम ने मंगलवार को एक जटिल कार्डियक अरेस्ट की सफलतापूर्वक सर्जरी कर दिखाया। यह सर्जरी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.पी. राय और उनकी चिकित्सा टीम ने अत्यधिक सुविधाओं का उपयोग कर ये महत्वपूर्ण सर्जरी की और एक इंसान की जान बचाई।

आईपीआर रिपोर्ट के मुताबिक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ डी.पी. राय ने बताया कि पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवा विभाग के सचिव डॉ. पी. सेंथिल कुमार को स्ट्रोक के बाद एसटीएनएम अस्पताल लाया गया था। उनकी एक सर्जरी हुई है और अब उनकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हो रहा है।
इस बीच, कृषि और पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवा मंत्री (एएच एंड वीएस) लोक नाथ शर्मा ने भी अस्पताल का दौरा किया और उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एक जीवन बचाने में सराहनीय भूमिका के लिए पूरी चिकित्सा टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया और साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से भी सभी का आभार व्यक्त किया।


Next Story