सिक्किम

असम : 6 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 48 वर्षीय स्कूल शिक्षक गिरफ्तार

Shiddhant Shriwas
30 July 2022 12:56 PM IST
असम : 6 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 48 वर्षीय स्कूल शिक्षक गिरफ्तार
x

गुवाहाटी: असम के करीमगंज जिले में 6 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 48 वर्षीय स्कूल शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान कमला कांता सिन्हा के रूप में हुई है। पीड़िता के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

उसके माता-पिता के अनुसार, वह हाल ही में स्कूल नहीं जाना चाहती थी। जब माता-पिता ने उससे पूछा कि क्या हुआ, तो उसने बताया कि शिक्षक ने उसे गलत तरीके से छुआ था। आगे पूछताछ करने पर पता चला कि शिक्षिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वे तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और इससे पहले कि शिक्षक कुछ समझ पाता पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
सिन्हा पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376AB (बारह साल से कम उम्र की महिलाओं का यौन उत्पीड़न) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम, 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया था।


Next Story