सिक्किम

अमित शाह ने सिक्किम हिमस्खलन में हुई मौतों पर शोक जताया

Rani Sahu
4 April 2023 11:58 PM IST
अमित शाह ने सिक्किम हिमस्खलन में हुई मौतों पर शोक जताया
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सिक्किम में हिमस्खलन में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, सिक्किम में दुखद हिमस्खलन में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और एनडीआरएफ की टीमें जल्द ही प्रभावित क्षेत्र में पहुंचेंगी। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
अधिकारियों ने कहा कि सिक्किम में गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर एक बड़ा हिमस्खलन हुआ, जिसमें कम से कम सात पर्यटकों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।
--आईएएनएस
Next Story