सिक्किम

6376 किमी. का सफर तय कर नैरोबी से सिक्किम पहुंची ऐसी खतरनाक मक्खियां

Tara Tandi
4 July 2022 7:14 AM GMT
6376 किमी. का सफर तय कर नैरोबी से सिक्किम पहुंची ऐसी खतरनाक मक्खियां
x
पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में अफ्रीकी देश कीनिया की राजधानी नैरोबी से आयीं मक्खियों का खतरा पसरा है। ये मक्खियां ज्यादातर दक्षिण सिक्किम जोरेथांग और पूर्वी सिक्किम मझीतर में पाई गई हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में अफ्रीकी देश कीनिया की राजधानी नैरोबी से आयीं मक्खियों का खतरा पसरा है। ये मक्खियां ज्यादातर दक्षिण सिक्किम जोरेथांग और पूर्वी सिक्किम मझीतर में पाई गई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जोरथांग और मझीतर के नम क्षेत्रों में नैरोबी मक्खियां देखने को मिल रहीं हैं।

स्वास्थ्य विभाग के सूचना, शिक्षा एवं संचार अधिकारी सोनम ग्यालत्सेन भूटिया ने यहां कहा, ये मक्खियां नहीं काट रही हैं। अगर यह हमारे शरीर के पास पहुंच जाए तो हमें इसे नहीं छूना चाहिए, क्योंकि इनसे केमिकल निकलेंगे। इसे बस धीरे से उड़ा देना चाहिए। अगर यह हाथों पर बैठती हैं, तो इसे उड़ाने के बाद साबुन से हाथ धोना चाहिए।
उन्होंने बताया कि मक्खियां हमारी फसलों को नष्ट करने वाले कीटों को खा जाती हैं। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक मझीतर, मणिपाल में कम से कम 100 छात्र कथित तौर पर इससे प्रभावित हुए हैं, जबकि एक को हाथ का ऑपरेशन करवाना पड़ा, लेकिन, 100 छात्रों के प्रभावित होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने एनएफ पर शोध करने के बाद ही टिप्पणी की है।
Next Story