सिक्किम
सिक्किम में खड्ड में कार गिरने से महाराष्ट्र परिवार समेत 6 लोगों की मौत
Shiddhant Shriwas
29 May 2022 11:52 AM GMT
![सिक्किम में खड्ड में कार गिरने से महाराष्ट्र परिवार समेत 6 लोगों की मौत सिक्किम में खड्ड में कार गिरने से महाराष्ट्र परिवार समेत 6 लोगों की मौत](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/29/1657882--6-.webp)
x
घटना लाचुंग के लोकप्रिय पर्यटन स्थल से 13 किमी दूर केदुंग भीर में शनिवार रात करीब 8 बजे हुई
उत्तरी सिक्किम में एक कार के खड्ड में गिरने से महाराष्ट्र के पांच लोगों और उनके चालक की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना लोकप्रिय पर्यटन स्थल लाचुंग से 13 किलोमीटर दूर केदुंग भीर में शनिवार की रात करीब आठ बजे हुई।
पुलिस ने बताया कि छुट्टी पर सिक्किम आया परिवार राजधानी गंगटोक से लाचुंग जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि वाहन सड़क से फिसल कर सैकड़ों फुट नीचे खड्ड में जा गिरा।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सुरेश पुनामिया, तुरल पुनामिया, हीरल पुनामिया, देवांशी पुनामिया और जयन परिमार और उनके चालक सोमी विश्वकर्मा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रविवार को सेना और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बरामद किया।
![Shiddhant Shriwas Shiddhant Shriwas](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shiddhant Shriwas
Next Story