सिक्किम

'नो वोटर्स टू बी लेफ्ट विहाइंड' पर 6 सिक्किम रन कार्यक्रम हुआ उद्घाटित

Deepa Sahu
29 Oct 2021 4:09 PM GMT
नो वोटर्स टू बी लेफ्ट विहाइंड पर 6 सिक्किम रन कार्यक्रम हुआ उद्घाटित
x
1 नवंबर से 31 नवंबर तक चलेगा जागरुकता कार्यक्रम।

गंगटोक: 1 नवंबर से 31 नवंबर तक चलेगा जागरुकता कार्यक्रम। लोगों को दी जाएगी वोटर कार्ड में लोगों का नाम लिखने डिलीट करने व करेक्शन आदि की जानकारी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय सिक्किम के सहयोग में नो वोटर्स टू बी लेफ्ट विहाइंड विषय पर 6 सिक्किम रन कार्यक्त्रम उद्घाटित किया गया। यहा के एमजी मार्ग में आयोजित उद्घाटन कार्यक्त्रम में सिक्किम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर तेलाग मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को वोटर्स कार्ड संबंधित विषयों पर जागरूक कराना है। कार्यक्त्रम का आयोजन सर्विस टू मैनकाइंड नामक गैर सरकारी संस्था के तरफ से किया जा रहा है। राज्य में वोटर कार्ड में लोगों का नाम लिखना, इससे डिलीट करना और करेक्शन आदि विषयों पर नागरिकों को जागरूक किया जाएगा।

यह कार्यक्त्रम आगामी 1 नवंबर से 31 नवंबर 2021 तक चलेगा। कार्यक्त्रम आयोजन समिति से मिली जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्त्रम में सिक्किम, दार्जीलिंग लगायत देश के विभिन्न राज्य से लोग भाग लेंगे। जानकारी है कि इस अवसर पर मित्र राष्ट्र नेपाल से भी लोग सहभागिता जनाने आएंगे। इस रन में कुल 500 लोग भाग लेने की संभावना है। उल्लेख किया जाता है कि सिक्किम रन साल 2014 से शुरू किया गया है। इसके साथ ही यह जागरूकता कार्यक्त्रम राज्य के चारों जिलों में आयोजित किया जाएगा।

Next Story