सिक्किम

ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो : सिक्किम के पूर्व CM पवन चामलिंग हुए सम्मानित

Shiddhant Shriwas
3 Jun 2022 8:43 AM GMT
ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो : सिक्किम के पूर्व CM पवन चामलिंग हुए सम्मानित
x
सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री तथा एसडीएफ पार्टी के अध्यक्ष पवन चामलिंग नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्स्पो-2022 में सहभागी बन कर सिक्किम लौटे है।

जनता से रिश्ता | गंगटोक। सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री तथा एसडीएफ पार्टी के अध्यक्ष पवन चामलिंग नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्स्पो-2022 में सहभागी बन कर सिक्किम लौटे है। एक्सपो का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा प्रायोजित था। आईसीओएनईएक्स और स्वास्थ्य पर्यावरण बचाव एवं खपत विकास पेशेवर समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कृषि विज्ञान, कृषि नेतृत्व, किसान तथा कृषि आधारित उद्योगपति उपस्थित थे।

पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ऑर्गेनिक एक्स्पो-2022 में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। चामलिंग ने उक्त कार्यक्रम में जैविक कृषि विषय पर बोलते हुए सिक्किम को प्रथम जैविक राज्य बनाते समय आई चुनौतियों को साझा किया। एसडीएफ के प्रचार प्रसार शाखा द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उक्त कार्यक्रम में पवन चामलिंग को अर्ग्यानिक राज्य सिक्किम के जनक के रूप में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम से लौटते समय पवन चामलिंग को बागडोगरा विमान स्थल में राज्य के जनसाधारण तथा एसडीएफ पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पवन चामलिंग ने इस सम्मान को राज्य के कृषक, सरकारी अधिकारी, तकनीकी विद, अपने सहकर्मी और मीडियाकर्मियों को समर्पित किया है। राज्य में जैविक खेती 24 फरवरी 2003 में शुरू हुई थी। जिसके परिणाम स्वरूप 31 दिसंबर 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम को पूर्ण जैविक राज्य के रूप में घोषित किया था।
Next Story