राज्य

PM मोदी के खास दोस्त थे शिंजो आबे, वाराणसी ले जाकर साथ करवाई थी गंगा आरती

Kajal Dubey
6 Sept 2022 11:47 PM IST
PM मोदी के खास दोस्त थे शिंजो आबे, वाराणसी ले जाकर साथ करवाई थी गंगा आरती
x
पने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सबसे अधिक तीन बार भारत का दौरा किया था।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सबसे अधिक तीन बार भारत का दौरा किया था। सबसे पहले जनवरी 2014, फिर दिसंबर 2015 और फिर सितंबर 2017 में वह आधिकारिक तौर पर भारत आए। भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होने वाले शिंजो अबे पहले जापानी प्रधानमंत्री थे।

शिंजो आबे को भारत सरकार ने जनवरी 2021 में देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक अवॉर्ड पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। शिंजो आबे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त भी थे। जब भी दोनों की मुलाकात होती थी तो दोनों में अलग ही गर्मजोशी देखने को मिलती थी।

जब शिंजो आबे प्रधानमंत्री रहते हुए भारत आए थे तो पीएम मोदी उन्हें अपने साथ वाराणसी लेकर गए थे। इस दौरान दोनों ने साथ में गंगा आरती भी की थी। शिंजो आबे का इस दौरान भारतीय संस्कृति के प्रति स्नेह सबने देखा था। वह पूरी आस्था के साथ गंगा आरती करते दिखाई दिए थे। इसके बाद जब शिंजो आबे भारत से वापस जापान जा रहे थे तो पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें भगवद् गीता भेंट की थी।


न्यूज़ क्रेडिट timesnowhindi
Next Story