राज्य

बेटे असद के अंतिम दर्शन के लिए कब्रिस्तान आ सकती है शाइस्ता

Teja
14 April 2023 7:12 AM GMT
बेटे असद के अंतिम दर्शन के लिए कब्रिस्तान आ सकती है शाइस्ता
x

एनकाउंटर ; राजू पाल हत्‍याकांड के गवाह उमेश पाल को सरेआम गोल‍ियों से भूनने वाले अतीक के शूटर बेटे असद का शव आज प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान दफन क‍िया जाएगा। शव को पोस्‍टमार्टम के बाद झांसी से प्रयागराज लाया जा रहा है। दोपहर तक असद का शव प्रयागराज पहुंचेगा। जहां शव दफनाया जाएगा वहां कब्र भी खोद कर तैयार कर दी गई है। मोहम्मद अरशद मौलाना ने बताया क‍ि अतीक अहमद के पिता का भी अंतिम संस्कार यहीं किया गया था। उनके (असद) परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहेंगे।

बता दें क‍ि इसी कब्रिस्तान में अतीक अहमद के पिता दफन हैं। कसारी-मसारी में ही अतीक के पिता फिरोज अहमद की कब्र है। ऐसे में असद को भी इसी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। मोहम्मद अरशद मौलाना ने बताया क‍ि परिवार के लोग एक ही कब्रिस्तान में दफन किए जाते हैं। ऐसे में असद के शव को भी अपने बाबा की कब्र के पास ही दफनाया जाएगा।

Next Story