![छत पर खेल रहा सात साल का जश्नदीप खस्ताहाल बनेरा टूटने से नीचे गिरा: मौत छत पर खेल रहा सात साल का जश्नदीप खस्ताहाल बनेरा टूटने से नीचे गिरा: मौत](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/02/26/1518360-1645641463.webp)
गांव ईशरहेड़ी में छत से 7 के बच्चे के गिरने से मौत हो गई। जानकारी अनुसार जशनदीप छत पर खेल रहा था, खस्ताहाल बनेरा टूटने से नीचे गिर गया। जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। जहां पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। थाना जुल्का पुलिस ने मृतक के परिवार के बयान पर कार्रवाई करते शव परिवार को सौंप दिया है।
अस्पताल में पिता गुरमीत सिंह ने बताया कि वह लेबर का काम करता है और बुधवार को दिहाड़ी पर गया हुआ था। शाम करीब 5:30 बजे उसे फोन आया कि बच्चा छत से नीचे गिर गया है। जब तक बेटे को लेकर वह लोग अस्पताल पहुंचे तो इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया कि जशनदीप उनकी इकलौती औलाद थी। वह अपने ताया के घर की छत पर खेल रहा था। छत पर बने बनेरे के साथ जैसे ही खड़ा हुआ और बनेरा टूट कर नीचे गिर गया और साथ ही बच्चा भी नीचे गिरा। बेटा पहली क्लास का स्टूडेंट था। जांच कर रहे एएसआई नराता राम ने बताया कि बच्चे के छत से गिरने के बाद उसकी मौत होने का मामला सामने आया था। जिसके बाद मृतक के परिवार के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिवार को सौंपी है।