x
तलाश जारी
9 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपित की तलाश में क्राइम ब्रांच की एक टीम हाइवे पर टोल नाकों के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। पुलिस को आशंका है, वह सड़क मार्ग से आगरा होते हुए अलीगढ़, हाथरस भागा है। उसके यहां कई रिश्तेदार हैं, यह उसे फरारी कटवाने में मदद कर सकते हैं, इसलिए पुलिस इन पर भी निगाह रखी हुई है।हजीरा स्थित शिवनगर की रहने वाली 9 वर्षीय बच्ची 26 जून से लापता थी। उसका शव शताब्दीपुरम ओवरब्रिज के नीचे झाड़ियों में मिला था। बच्ची को कल्लू राठौर अपने साथ ले गया था, उसने पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किया फिर उसकी हत्या कर दी।
पहचान छिपाने उसका मुंह कुचल दिया। कल्लू को जैसे ही पता लगा कि बच्ची के परिजन पुलिस थाने जा रहे हैं तो वह खून से सने कपड़े घर पर छोड़कर दूसरे कपड़े बदलकर भाग गया। मंगलवार को उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। बुधवार को ग्वालियर जोन के एडीजी डी श्रीनिवास वर्मा ने इनाम की राशि बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दी। आरोपित की तलाश में एएसपी राजेश दंडोतिया, सीएसपी रवि भदौरिया, सीएसपी रत्नेश तोमर के नेतृत्व में पांच टीम बनाई गई हैं।
आरोपित मुरैना से आगरा होते हुए हाथरस की ओर भागा है। जिस भाभी के साथ वह रहता था, उसका मायका अलीगढ़ में है, इसके चलते एक टीम अलीगढ़ भी भेजी गई है। बुधवार को मुरैना, आगरा, धौलपुर, अलीगढ़ और हाथरस में आरोपित की तलाश की गई। क्राइम ब्रांच की एक टीम रात से ही टोल नाकों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने ग्वालियर से आगरा की ओर जाने वाली बसों के चालक और अन्य स्टाफ को फोटो दिखाकर पूछताछ की। आगरा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी पूछताछ की।
Next Story





