
बदायूं में युवक की लाश खेतिहर इलाके में मिली। इससे पहले युवक के भाई से हाथापाई होते हुए कुछ लोगों ने देखा था। शव मिलने के बाद जहां परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह समेत एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। देर रात तक परिवार वालों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी। वारदात कोतवाली सहसवान इलाके की है। यहां रहने वाला 30 वर्षीय भोदन सिंह शुक्रवार शाम घर से बाइक लेकर निकला था। जबकि बाद में गांव की रोड किनारे उसकी लाश खेत में मिली। बाइक भी पास में पड़ी थी। मामले की जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों का बयान लिया तो उन्होंने बताया कि भोदन यादव का उसके भाई से झगड़ा हो रहा था। दोनों के बीच खींचतान भी हुई, जबकि बाद में उसकी लाश मिली है। इस आधार पर पुलिस ने भाई महेश को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी।





