राज्य

दिल्ली हरियाणा साहेत इन राज्यों में हुए स्कूल और कॉलेज बंद, देखे पुरी लिस्ट

Vikrant Gupta
3 Jan 2022 8:24 AM GMT
दिल्ली हरियाणा साहेत इन राज्यों में हुए स्कूल और कॉलेज बंद, देखे पुरी लिस्ट
x

School and Colleges Closed: पूरे भारत में ओमिक्रोन वैरिएंट के मामलों में वृद्धि के कारण, दिल्ली, यूपी और बिहार सहित कई राज्य सरकारों ने फिजिकल मोड में कक्षाएं संचालित करने वाले स्कूलों को बंद कर दिया है।

School and Colleges Closed: देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की रफ्तार को देखते हुए 15 से 18 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान आज 3 जनवरी से शुरू हो गया है। दूसरी तरफ राज्य सरकारें भी सतर्क हो गई हैं। दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में ओमिक्रोन के मामलों में वृद्धि के बीच बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए एक बार फिर स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है।

देश के इन राज्यों ने स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है।

दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी में ओमिक्रोन के मामलों में दो सप्ताह में 2-3 प्रतिशत से 25-30 प्रतिशत की वृद्धि के बाद दिल्ली सरकार ने 'येलो अलर्ट' की घोषणा की है। इसके तुरंत बाद, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने नए दिशानिर्देश जारी किए जिसमें स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को अगले आदेश तक बंद रखने को कहा गया है।

हरियाणा

ओमिक्रोन मामलों में तेज उछाल देखने के बाद, राज्य सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने सहित नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। नोटिस के अनुसार, राज्य सरकार ने स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है, जो 12 जनवरी तक लागू रहेगा।

उतार प्रदेश

नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ और ग्रेटर नोएडा में ओमिक्रोन मामलों में वृद्धि और भीषण शीत लहरों के बाद स्कूलों को बंद कर दिया गया है। राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में कक्षा 8 तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। स्कूल 15 दिनों तक यानी 31 दिसंबर, 2021 से 14 जनवरी, 2022 तक बंद रहेंगे।


बोर्ड परीक्षा 2022 से पहले स्कूली छात्रों का होगा टीकाकरण, यहां जानिए इससे जुड़ी अहम जानकारी

बिहार

पटना में बढ़ती हुई ठंड और शीतलहर के कारण 8वीं तक के स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह आदेश पटना जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा।

महाराष्ट्र

राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने जानकारी दी है कि अगर COVID के मामले बढ़ते हैं तो स्कूल बंद किए जा सकते हैं। अभी स्कूलों को बंद करने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही कोई अपडेट आ सकता है।

पश्चिम बंगाल

राज्य सरकार ने कोरोना मामलों में वृद्धि के कारण 3 जनवरी से स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने की घोषणा की है। सरकारी आदेश के अनुसार, "स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में सभी शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी। एक समय में 50% कर्मचारियों के साथ केवल प्रशासनिक गतिविधियों की अनुमति होगी।"

राजस्थान

राज्य सरकार ने राज्य की राजधानी में कोविड ​​​​-19 मामलों में वृद्धि के बाद जयपुर में कक्षा 1-8 के लिए 3 जनवरी से 9 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। अन्य जिलों में अपर मुख्य सचिव से चर्चा कर जिला कलेक्टर को निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है।


Next Story