राज्य

सहारनपुर: बेटी से छेड़खानी करने पर पिता के खिलाफ केस दर्ज

Soni
5 March 2022 10:49 AM IST
सहारनपुर: बेटी से छेड़खानी करने पर पिता के खिलाफ केस दर्ज
x

थाना नानौता के एक गांव की एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि गुरुवार की देर शाम को उसका पति अपनी नौ साल की बेटी को किसी बहाने कमरे में लेकर गया और बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। मासूम ने रोते हुए छेड़खानी का विरोध किया और शोर मचा दिया।

बेटी की आवाज सुनकर महिला अपनी बेटी के पास पहुंची। बेटी ने अपनी मां को सब कुछ बताया। जिसके बाद महिला ने अपने पति से पूछा तो आरोपी पति महिला को मारपीट कर फरार हो गया। महिला अपनी मासूम बेटी को लेकर थाने पहुंच गई और आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर चंद्रसैन सैनी का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Next Story