राज्य

अवैध तरीके से ट्रेन के टिकट बनाने वाले कैफे संचालक को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

Soni
24 Feb 2022 12:43 PM IST
अवैध तरीके से ट्रेन के टिकट बनाने वाले कैफे संचालक को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार
x

धनौरा की गजरौला आरपीएफ ने अवैध तरीके से ट्रेन की टिकट बनाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। आरपीएफ ने आरोपी के पास कई टिकट भी बरामद किए हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अखिलेश गुप्ता ने बताया कि मुखबिर से मिली जानकारी पर आरपीएफ ने बुधवार को शहर में बस्ती स्थित सुपर फास्ट कॉमन सेंटर साइबर कैफे पर छापा मारा। वहां से कैफे संचालक साहिल खान को हिरासत में लिया। आरपीएफ ने मौके से रेलवे के टिकट भी बरामद किए।

आरपीएफ थाना प्रभारी अखिलेश गुप्ता ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी साहिल खान बस्ती का ही निवासी है। वह अवैध तरीके से ट्रेन के टिकट बनाता था। जिसके बाद आरोपी से पूछताछ के बाद उसका संबंधित धाराओं में चालान भी किया गया है। उन्होंने बताया कि ​​​​​​​जो लोग शहर में अवैध रूप से काम करेंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story