राजस्थान

जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया आईआईटी के साथ मिलकर सर्वे करेगा

Admin Delhi 1
13 July 2023 12:06 PM GMT
जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया आईआईटी के साथ मिलकर सर्वे करेगा
x

जोधपुर न्यूज़: आईआईटी और जेडएसआई रेगिस्तानी जीवों पर मिल कर अध्ययन करेंगे इसके लिए आज दोनों के बीच एमओयू साइन हुआ है। एमओयू के बाद आईआईटी व जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया पशु विज्ञान, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर आपसी सहयोग से रिसर्च करेंगे।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जोधपुर और जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जेडएसआई) ने पहली बार रेगिस्तानी वातावरण के जीवों पर अध्ययन करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए है। यह दोनों पशु विज्ञान, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर जीव-जंतुओं से संबंधित डेटा एकत्र करने, अध्ययन करने और आपस में साझा करने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे। दोनों के एमओयू से अब फील्ड में संयुक्त अभियान चलाए जाएंगे, वहीं रेगिस्तानी वातावरण के जीवों की पहचान करने और फिनोमिक्स वातावरण के आधार पर जलवायु परिवर्तन के लिए मॉडल विकसित होगा। इस साझेदारी के माध्यम से आईआईटी जोधपुर भविष्य में जीव और पशु विज्ञान संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं और क्षमता निर्माण कार्यशालाओं को पूरा करने में भी मदद करेगा।

आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रोफेसर शान्तनु चौधरी ने एमओयू पर साइन करते समय कहा कि यह एमओयू देशभर में विज्ञान के विकास को बढ़ावा देगा। दोनों के जॉइंट वेंचर से एआई और डेटा साइंस के साथ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के विभिन्न पहलुओं का उपयोग देश की वनस्पति व पशु पक्षी सरंक्षण के प्रयासों को बढावा मिलेगा। उन्होंने कमिटमेंट किया कि आईआईटी जोधपुर जूलॉजी डिपार्टमेंट में नई टेक्नोलॉजी लाएगा।

Next Story